आजादी का अमृत महोत्सव शुरू, नाटक के माध्यम से दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में भारतीय स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर “आजादी का अमृत महोत्सव” शुरू हो गया है। यह महोत्सव 4 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।
महोत्सव का शुभारंभ एनसीसी कैडेट ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देकर किया। महाविद्यालय की एनसीसी प्रभारी डॉ. तनु मित्तल ने बताया कि “आजादी का अमृत महोत्सव” के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा कॉविड-19 के नियमों का पालन करते हुए घराट चौक में “बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ” विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के तहत एनसीसी कैडेटों ने घराट चौराहे पर सफाई अभियान भी चलाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि (रिटायर्ड) डीआईजी सीआरपीएफ जेएस नेगी ने कैडेट्स की प्रस्तुति की सराहना करते हुए इसी लगन के साथ भविष्य में कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने राष्ट्र की सेवा के लिए युवाओं का आह्वान किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने कहा कि हमारे युवा कल का भविष्य है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। इस अवसर पर कैडेट अंजलि नेगी, मेहुला, प्राची, प्राची असवाल, काजल, रूपाली, कुमकुम, अनीता, अल्का, तान्या, रक्षा, ओमान, सुमित, शूरुति, चारु, सिमरन, देवनाशी, अनामिका, अनन्या, हिमांशी, दिवांशु, आकाश, साहिल, हर्षित, रक्षा रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *