कोटद्वार-पौड़ी

महादेवा तेरा डमरू डम डम भजन पर झूमे दर्शक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
संस्कार सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की ओर से लावारिस गोवंश को गौशाला छोड़ने एवं एक साल से लॉकडाउन के कारण घर पर बैठे लोक कलाकारों की मदद हेतु मालवीय उद्यान में शिवरात्रि के अवसर पर महाशिवरात्रि भजन संध्या का आयोजन किया गया।
भजन संध्या का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष सुधीर बहुगुणा ने किया। भजन संध्या में जितेन्द्र चौहान, नवीन सुन्दरियाल, सुधीर बहुगुणा, संगीता जोशी, पूजा कण्डवाल ने महादेवा तेरा डमरू डम डम, मुंडमा लटूलों को ढिल्लू धरयूं चा, भोलेनाथ तेरी महिमा, कैलाशू मा रैंदो बाबा, हे शंभू भोलेनाथ भजन की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। साथ ही भगवाग भोलेनाथ, शिव पार्वती दर्शन, राधा कृष्ण दर्शन, हनुमान लला दर्शन की खूबसूरत झांकी जीतू मस्ताना एण्ड ग्रुप के द्वारा निकाली गई। संस्था के अध्यक्ष सुधीर बहुगुणा ने कहा कि ऐसा ही चैरिटी कार्यक्रम नगर निगम के समस्त वार्डों में किया जायेगा, ताकि सभी वार्डों के गौवंश को सुरक्षित गौशाला तक पहुंचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!