आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष ने ली कांग्रेस की सदस्यता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे गौरव रावत कांग्रेस का दामन थाम लिया है। शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी के आवास में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्हें विधिवत कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई गई।
इस अवसर पर फूल माला पहनाकर गौरव रावत का स्वागत किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि गौरव रावत के शामिल होने पर कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। गौरव रावत ने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। कहा कि वे पार्टी की रीतियों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान देंगे और वर्तमान भाजपा सरकार की कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाते रहेगें। इस मौके पर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय मित्तल, भीम सिंह नेगी, दामोदर रावत, रूपेंद्र सिंह नेगी, अनिल नेगी, हरि सिंह, राकेश आर्य, प्रदीप रावत, प्रवीन रावत, विजय रावत, हिम्मत सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।