आम आदमी करेगी प्रदेश का विकास: अरविंद वर्मा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अरविंद वर्मा ने बुधवार को बाजार में जन संपर्क कर अपने पक्ष में वोट की अपील की। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कार्यकत्र्ताओं ने भी आम आदमी पार्टी को वोट देने का आह्वान किया। अरविंद वर्मा ने कहा कि प्रदेश का बेहतर विकास केवल आम आदमी पार्टी ही कर सकती है।
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अरविंद वर्मा ने गोविंद नगर इलाके से स्टेशन रोड, हनुमान मंदिर, झंडाचौक, मालवीय उद्यान, भाई जी की गली व गैरेज रोड, मस्जिद के पीछे गली के दुकानदारों के पास जाकर अपने पक्ष में वोट की अपील की। इस दौरान उनके साथ ढोल-नगाड़ों संग कार्यकत्र्ता चल रहे थे। अरविंद वर्मा ने कहा कि जनता भाजपा-कांग्रेस के सारी चालें समझ चुकी है। अब जनता इनके बहकावे में नहीं आने वाली है। जनता पूरी तरह से आम आदमी पार्टी के साथ है। इस दौरान संजय भाटिया नगर अध्यक्ष, राजेन्द्र जजेड़ी जिला अध्यक्ष, रिजवान, सुबोध मंमगाई, नंदराम धस्माना, भूपेन्द्र, आकाश ढौंढियाल, गौरव आदि मौजूद रहे।

दिल्ली उप मुख्यमंत्री आज कोटद्वार में
आम आदमी पार्टी के दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया आज कोटद्वार विधानसभा का दौरा करेंगे। इस दौरान वह मालवीय उद्यान में चुनावी जनसभा के साथ शहर में रोड शो में भी भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *