बैठक में नहीं पहुंचा प्रत्याशी, भेजा नोटिस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।व्यय संबंधित बैठक में नहीं पहुंचने पर सहायक व्यय प्रेक्षक ने यमकेश्वर सीट से प्रत्याशी अविरल को नोटिस जारी किया है। रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि सूचना देने के बाद भी संबंधित प्रत्याशी अविरल द्वारा व्यय संबंधि बैठक में प्रतिभाग नहीं किया गया।
रिटर्निंग ऑफिसर प्रमोद कुमार ने बताया कि व्यय संबंधित बैठक में पार्टी प्रत्याशी तथा अभिकर्ता को आवश्यक रूप से प्रतिभाग करना होता है। कहा कि सूचना देने अविरल व उनके अभिकर्ता द्वारा बैठक में प्रतिभाग नहीं किया गया। उन्होंने संबंधित प्रत्याशी को नोटिस जारी किया कि आगामी 12 फरवरी को अपराह्न तीन बजे तहसील कोटद्वार के सभागार में व्यय संबंधि बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नोटिस जारी करने के बाद भी संबंधित प्रत्याशी द्वारा प्रतिभाग नहीं किया जाता है तो उक्त के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 171-झ के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी तथा निर्वाचन के दौरान वाहन प्रयोग सहित अन्य की अनुमति वापस ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *