Uncategorized

आम आदमी पार्टी ने किया जनसंपर्क अभियान शुरु

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। आम आदर्मी पार्टी ने उत्तराखंड में संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। विधानसभा प्रभारी नंदन मेहरा के नेतृत्व में बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने द्वाराहाट बाजार में जन संपंर्क एवं पोस्टर अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में भी अवगत कराया। विधानसभा प्रभारी नंदन मेहरा ने बताया कि पूरे प्रदेश में पार्टी द्वारा प्रत्येक विधानसभा में संपर्क के साथ पोस्टर अभियान चलाया है। उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा उत्तराखंड में प्रत्येक विधानसभा से चुनाव लड़ने का मन बनाया है। उसी कार्ययोजना के तहत जनता से संपर्क कर भाजपा व कांग्रेस के द्वारा राज्य के विकास के नाम पर बारी-बारी से जनता के हितों से किये जा रहे खिलवाड़ को भी अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही आप आदमी पार्टी द्वारा उत्तराखंड में दिल्ली की तर्ज पर शिक्षा एवं विकास के नये मापदंडों के साथ कार्य किया जायेगा। इस दौरान विधानसभा सह प्रभारी हर्ष सिंह थापा, जगत राम, राजेश कुमार, दान सिंह, सुरेश राम, मोहन चन्द्र चौधरी, विनोद चौधरी, दीवान सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!