आप ने की एसडीएम से घटिया राशन की शिकायत

Spread the love

अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी ने खाद्यान्न विभाग की ओर सस्ता गल्ला विक्रेताओं को उपलब्ध कराये जा रहे घटिया किस्म की राशन की शिकायत एसडीएम शिप्रा जोशी पांडेय से की है। गुरुवार को आप ने सौंपे ज्ञापन में कहा है राशन की दुकानों से वितरित हो रहा गेहूं, चावल बहुत ही घटिया किस्म का है। उन्होंने इसकी जांच करने के बाद ही गुणवत्ता युक्त राशन उपलब्ध कराये जाने की मांग की है। यहां आप जिलाध्यक्ष नंदन सिंह बिष्ट, एबी लखचौरा, नंदन सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *