उत्तराखंड

कुमाउनी लोकगायकों के नाम रहा उत्तरायणी कौतिक का दूसरा दिन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। उत्तरायणी कौतिक का दूसरा दिन कुमाउनी लोकगायकों के नाम रहा। लोकगायिका माया उपाध्याय, जगदीश कांडपाल व राजेंद्र अधिकारी की प्रस्तुतियों पर दर्शक जमकर झूमे। मेले के दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीमा हैजारी एमडी वासुदेव अग्रवाल, व्यापार मंडल महामंत्री हिमांशु अग्रवाल, वैभव अरोड़ा, लायंस क्लब अध्यक्ष रबीश भटनागर व कमेटी पदाधिकारियों ने किया। इस दौरान लोगों ने मेले में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों व खेल तमाशों का लुत्फ उठाया। कुमाऊं सांस्तिक उत्थान मंच द्वारा आयोजित मेले का दूसरा दिन कुमाउनी लोकगायिका माया उपाध्याय के नाम रहा। माया के गीत़.हाय ककड़ी झिल मा, लूण पिसो सिल मा़.़ खोलदे माता खोल दे भवानी आदि गीतों की प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे। लोकगायक जगदीश कांडपाल ने उतरैणी कौतिक लागी रौ खटीमा बाजार मां, मेरी सरू बवाल, हिट द्गड़ी कमला, रंगली बिंदी घाघेरी काई से दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अलावा लोकगायक राजेंद्र अधिकारी, लोकगायक सुरेश राजन, कविराज, सावित्री चंद, भुवन पांडे ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान खीमा बिष्ट इंटर कलेज, आरएलके, स्कलर गुरुकुल आदर्श निकेतन के बच्चों ने भी कुमाउनी संस्ति के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन भुवन भट्ट ने किया। इस मौके पर बीएस मेहता, अध्यक्ष ठाकुर सिंह खाती, मेला प्रभारी केडी भट्ट, जवाहर सिंह बसेड़ा, मुन्नी ओझा, गीता कांडपाल, दया भट्ट, मीरा कापड़ी, विमला बिष्ट, दीपा बिष्ट, भावना जोशी, गीता सामंत, आशा जोशी, ष्णा नेगी, जानकी गोस्वामी, मनोज कन्याल, मीना पाल, लक्ष्मण सिंह महर, बंटी रावत, हेमा जोशी, प्रेम प्रकाश जोशी, इंद्रा चंद, राजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!