Uncategorized

आप की दस्तक से भाजपा के साथ कांग्रेस नेता भी घबरा गए हैं: खत्री

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी के पिथौरागढ़ विस प्रभारी सुशील खत्री ने कांग्रेस पर हल्ला बोला है। उनका कहना है कि आप की प्रदेश में दस्तक से भाजपा के साथ ही कांग्रेस नेता भी घबरा गए हैं। उन्होंने प्रेस बयान जारी कर कहा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के बयानों से लग रहा है कि पूरी कांग्रेस पार्टी आप से डरने लगी है। कहा राज्य गठन के बाद दोनों पार्टियों ने पर्वतीय प्रदेश में बारी-बारी से राज किया। लेकिन कोई भी सरकार प्रदेश का विकास नहीं कर सकीं।अगर ऐसा नहीं है तो दोनों पार्टियां अपनी उपलब्धियां सार्वजनिक करें। कहा दिल्ली की तर्ज पर पर्वतीय प्रदेश के विकास को आप ने कमर कस ली है। जिससे भाजपा व कांग्रेस को असहज महसूस होने लगी है। यही कारण है कि उनके नेता आप को लेकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। कहा आगामी विस चुनाव में प्रदेश की जनता दोनों पार्टियों को उनकी करनी का फल देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!