उत्तराखंड

निकाय और लोकसभा चुनाव मजबूती से लडेगी आप

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी बरिंदर गोयल व सह प्रभारी रोहित मेहरोलिया ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि निकाय और लोकसभा चुनाव में पार्टी मजबूती से मैदान में उतरेगी। सोमवार को नगर के एक होटल में जिलाध्यक्ष सुषमा बिष्ट माथुर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान प्रभारी बरिंदर गोयल ने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की मजबूती को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली व पंजाब मडल को उत्तराखण्ड में भी लागू किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को कहा है।गोयल ने वलेंटियर मैपिंग कर कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देने की भी बात कही। यहां प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट, जिला प्रभारी राजेश बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत, नारायण सोराडी, दीवान सिंह मेहता, चंद्रप्रकाश पुनेडा, गीता देवी, गोविदं सिंह बिष्ट, गिरीश जोशी, अतुल माथुर, सहदेव नाथ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!