आयुष्मान योजना के लिए एक समान राशि काटने पर भड़के सेवानिवृत्ति कर्मचारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। अटल आयुष्मान योजना के लिए सेवानिवृत्त व सेवारत कर्मचारियों से एक समान धनराशि काटे जाने पर नाराजगी जताई गई है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कहा कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 20 अक्टूबर से आंदोलन किया जाएगा।
गढ़वाल सेवानिवृत्त कर्मचारी समिति पौड़ी ने इस संबंध में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। गढ़वाल सेवानिवृत कर्मचारी समिति के अध्यक्ष जवाहर सिंह नेगी ने कहा है कि अटल आयुष्मान योजना में राज्य सरकार ने सेवारत व सेवानिवृत्त कर्मचारियों से हर माह एक समान धनराशि की कटौती किए जाने का निर्णय लिया है, जो कि उचित नहीं है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवारत कर्मचारियों की तुलना में कम धनराशि मिलती है। जिस धनराशि से सेवानिवृत कर्मचारी जीवन यापन करते हैं। समिति के सदस्यों ने कहा कि कोषागारों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहे है। जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से कोषागारों में जल्द ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *