अब 7.1 तीव्रता के भूकंप से दहला जापान, सुनामी की चेतावनी नहीं लेकिन 950,000 घरों की बिजली गुल

Spread the love

टोकियो,एजेंसी। जापान में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए हैं। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक जापान के पूर्वी समुद्री तट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7़1 मापी गई है। अभी तक सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। अमेरिकी जिओलजिकल सर्वे ने बताया है कि इस भूकंप का केंद्र फुकुशिमा के पास 54 किलोमीटर की गहराई में था। सनद रहे साल 2011 में जापान में ऐसे ही तगड़े भूकंप के चलते सूनामी आई थी जिसमें 18 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे।
समाचार एजेंसी ने जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के हवाले से बताया है कि पूर्वोत्तर जापान के तट पर आए भूकंप के इन तगड़े झटकों ने फुकुशिमा, मियागी और अन्य क्षेत्रों को हिलाकर रख दिया। जापान के सरकारी चौनल एनएचके टीवी ने कहा कि फुकुशिमा दाई-इचि परमाणु संयंत्र में इस भूकंप के चलते कोई खराबी तो नहीं आई है इसकी छानबीन का काम जारी है। गनीमत यह है कि शनिवार रात को 7़1 तीव्रता के आए इस भूकंप से अन्य परमाणु संयंत्रों से किसी गड़बड़ी की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं है।
भूकंप से फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। सरकारी चौनल एनएचके टीवी ने कहा है कि भूकंप का केंद्र समुद्र में 60 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटके टोकियो समेत दक्षिण पश्चिम के कई शहरों में महसूस किए गए। भूकंप उसी क्षेत्र में आया जिनमें मार्च 2011 में सुनामी की त्रासदी आई थी। सरकार के प्रवक्ता कात्सुनोबु काटो ने सरकारी टीवी चौनल एनएचके को बताया कि भूकंप के बाद लगभग 950,000 घरों की बिजली चली गई है। दोनों परमाणु संयंत्रों फुकुशिमा दाई-नी और ओनागावा से किसी गंभीर नुकसान की रिपोर्ट नहीं है।
गौरतलब है कि अभी एक दिन पहले शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में शुक्रवार की रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रात 10रू31 बजे आए भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान में जमीन से करीब 90 किलोमीटर नीचे था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6़3 मापी गई थी। दिल्ली के साथ ही गाजियाबाद, नोएडा और पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए। इस्लामाबाद से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा, पंजाब प्रांत के साथ ही गुलाम कश्मीर में भी शुक्रवार रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। पाकिस्तान के राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र ने इसकी तीव्रता 6़4 बताई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *