बिग ब्रेकिंग

अब तक 50 लाख लोगों को लगी वैक्सीन, मार्च से होगा 50 साल से ज्घ्यादा उम्र के लोगों का टीकाकरण : हर्षवर्धन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को लोकसभा में बताया कि आम बजट में टीकाकरण के लिए 35 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। यदि जरूरत पड़ी तो इसके लिए और रकम आवंटित की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि अब तक 22 देशों ने भारत से कोविड वैक्सीन की आपूर्ति की गुजारिश की है। इनमें से 15 मुल्कों को वैक्सीन की खेप भेज भी दी गई है। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक करीब 50 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने यह भी बताया कि 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को मार्च के दूसरे या तीसरे हफ्ते से टीका लगाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। मौजूदा वक्त में सात कोविड वैक्सीन पर काम चल रहा है। इनमें से तीन टीके क्लिनिकल ट्रायल के तीसरे चरण में हैं जबकि दो पहले और दूसरे चरण में हैं। कोरोना के खिलाफ दो टीके अग्रिम प्री-क्लिनिकल चरण में हैं। डा़ हर्षवर्द्धन ने लोकसभा में पूरक सवालों के जवाब में उक्घ्त जानकारियां दी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि पहले चरण में एक करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण का लक्ष्य है। इसके बाद अग्रिम मोर्चे काम करने वाले दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर को वैक्घ्सीन लगाई जाएगी। फ्रंटलाइन वर्कर के टीकाकरण का कार्य बीते दो फरवरी से शुरू हो गया है। तीन करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर के टीकाकरण पर लगभग 480 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी बताया कि देश में सक्रिय मामलों की संख्घ्या तेजी से कम हो रही है। मौजूदा वक्त में यह 1़51 लाख पर आ गई है। पांच फरवरी तक देश में कुल 49,59,445 लोगों का कोविड टीकाकरण हो चुका है। मंत्रालय ने बतया कि बीते 24 घंटे में कुल 11,184 सत्रों में 5,09,893 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई है। अब तक देश में टीकाकरण के 95,801 सत्र आयोजित किए गए हैं।
मंत्रालय ने बताया कि वैक्घ्सीन लगवाने वाले 61 फीसद लोग अकेले आठ राज्घ्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। अकेले उत्तर प्रदेश में कुल टीकाकरण का 11़9 फीसद वैक्सीनेशन हुआ है। वहीं लोकसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि अब तक 15 देशों को टीके की खेप पहुंचाई गई है। इन देशों को वैक्सीन की 56 लाख डोज सहायता के तौर पर जबकि 105 लाख डोज अनुबंध के तौर पर आपूर्ति की गई है।
13 फरवरी से दी जाएगी दूसरी खुराक
नीति आयोग में सदस्य (स्वास्थ्य) ड़ा वीके पल की मानें तो स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 वैक्घ्सीन की दूसरी खुराक 13 फरवरी से दी जाएगी। मध्यप्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, मिजोरम, लक्षद्वीप, ओडिशा, केरल, हरियाणा, बिहार, अंडमान और निकोबार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश वे राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश हैं जहां पर 50 फीसद या इससे ज्घ्यादा स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हुआ है।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि सिक्किम, लद्दाख, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, असम, नगालैंड, मेघालय, मणिपुर और पुडुचेरी में 30 फीसद या इससे कम स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया गया है। नीति आयोग के मुताबिक 13 फरवरी से स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड वैक्घ्सीन की दूसरी खुराक दी जाएगी। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 12,408 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमिघ्तों का आंकड़ा बढ़कर 1़08 करोड़ से ज्घ्यादा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!