अभिभावकों ने लगाया स्कूल प्रबंधन पर उत्पीड़न का आरोप

Spread the love

हरिद्वार। अभिभावकों ने ज्वालापुर की एक पब्लिक स्कूल प्रबंधन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। गुरुवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सचिन चोपड़ा, विकास चौहान, संगम शर्मा, गौरव कपूर, हिमांशु आदि ने कहा कि स्कूल प्रबंधन लगातार अभिभावकों का उत्पीड़न कर रहा है।
कोरोना से पहले 3750 रुपए ट्यूशन फीस के नाम पर लिए जाते थे। जो अभी भी लगातार लिए जा रहे हैं। छह महीने की फीस एक साथ मांगी जा रही है। सरकारी आदेशों के बाद भी फीस में कोई राहत नहीं दी गई। कहा कि इसकी शिकायत अधिकारी और जनप्रतिनिधियों को भी की गई। लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधि कोई सहयोग नहीं कर रहे हैं। शिक्षा अधिकारी केवल जांच कमेटी बना कर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही अभिभावकों को इंसाफ नहीं मिला तो मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही कोर्ट की शरण भी ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *