प्रदर्शनकारियों और इज़राइली पुलिस के बीच हुई झड़प में करीब 153 फलस्तीनी घायल

Spread the love

यरुशलम । यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद के पास आज फलस्तीनी प्रदर्शनकारियों और इज़राइली पुलिस के बीच हुई झड़प में करीब 153 फलस्तीनी घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अल-अक्सा मस्जिद के पास आंसू गैस और ‘स्टन ग्रेनेड’ के दर्जनों गोले आकर गिरे। फलस्तीनी चिकित्सकों ने बताया कि अल-अक्सा मस्जिद परिसर में हुई इस हिेंसा में करीब 215 फलस्तीनी घायल हुए और इनमें से 153 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फलस्तीन श्रद्धालुओं की बीती देर रात भी अल-अक्सा मस्जिद परिसर में इज़राइली पुलिस के साथ झड़प हो गई थी। इसके बाद से ही फलस्तीनियों और इज़राइल के अधिकारियों के बीच झड़प जारी है। पिछले कुछ दिनों में सैकड़ों फलस्तीनी और 20 से अधिक पुलिस अधिकारी हताहत हुए हैं। सोमवार सुबह करीब सात बजे के बाद एक बार फिर झड़प शुरू हुई। परिसर के अंदर मौजूद लोग बाहर पुलिस पर पत्थर फेंक रहे थे। वहीं, पुलिस आंसू गैस के गोले और ‘स्टन ग्रेनेड’ दागते हुए परिसर के अंदर दाखिल हुई। उस समय करीब 400 लोग अल-अक्सा मस्जिद में मौजूद थे। पुलिस ने मस्जिद के अंदर आंसू गैस के गोले और ‘स्टन ग्रेनेड’ दागे। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने ‘वेस्टर्न वॉल’ के पास सड़क पर अधिकारियों पर पथराव किया, जहां हजारों इज़राइली यहूदी इबादत करने के लिए एकत्रित हुए थे। मुसलमानों के रमजान के पाक महीने में ऐसी कार्रवाई के लिए इज़राइल की लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा की जा रही है।
00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *