दुराचार का फरार आरोपी रुद्रपुर से गिरफ्तार

Spread the love

पिथौरागढ़। धारचूला में एक नाबालिग के साथ दुराचार कर फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने रुद्रपुर से पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक कुछ समय पूर्व एक नाबालिग ने तहरीर देते हुए घटधार निवासी नीतू राठौर पर दुराचार करने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया। मामले की विवेचना एसआई मेघा शर्मा को सौपी गई। लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी आरोपी के न पकड़े जाने पर एसपी लोकेश्वर सिंह ने पांच हाजर का ईनाम भी रखा। बीते रोज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सर्विलांस सैल की मदद से आरोपी को रुद्रपुर बस स्टेशन से गिरफ्तार किया। टीम में एसओजी प्रभारी हेम चंद्र तिवारी, हेड कांस्टेबल भुवन चन्द्र, भूपेंद्र सिंह, हेम चंद्र सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, सतेन्द्र सुयाल, कमल तुलेरा शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *