उत्तराखंड

पिथौरागढ़ के 40 बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तर के लिए चयन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। सीमांत बाल विज्ञान महोत्सव में 40 बाल वैज्ञानिकों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। मानस एकेडमी में आयोजित महोत्सव में 320 बाल वैज्ञानिकों और 160 मार्गदर्शक अध्यापकों ने हिस्सा लिया। चयनित बाल वैज्ञानिक 9 व 10 अक्टूबर को चमोली में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। शहर से अधिक ग्रामीण इलाको के बाल वैज्ञानिकों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जिला स्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ एसएसजे के पूर्व कुलपति प्रो़नरेंद्र सिंह भंडारी ने दीप जलाकर किया। विज्ञान महोत्सव में आयोजित विज्ञान प्रश्नोत्तरी के जूनियर वर्ग में राघव कफलिया ने पहला,नीलेश ने दूसरा, अमन मेहरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में खजेंद्र सिंह ने प्रथम, साधना कश्यप ने द्वितीय, मुस्कान कापडी ने तृतीय स्थान हासिल किया। विज्ञान जूनियर पोस्टर प्रतियोगिता में अनुश्रेया चंद ने पहला,दीक्षा ने दूसरा, सुमन धामी ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में हिमांशु कुमार ने प्रथम, कार्तिक कार्की ने दूसरा, पूजा विश्वास ने तीसरा स्थान हासिल किया। कविता पाठन अंग्रेजी के सीनियर वर्ग में आशु कुमारी ने पहला, खुशी बिष्ट ने दूसरा,सुजल ऐरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कविता पाठन हिन्दी के जूनियर वर्ग में निशा भट्ट ने प्रथम, कमलेश कुमार ने द्वितीय, दिव्यंका शाही ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में दीपक कुमार ने पहला, ज्योति कलौनी ने दूसरा, खिलेश सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान कर्नल राम दत्त मैमोरियल सोसायटी की ओर से जिला समन्वयक ड़विकास पंत को सम्मानित किया गया। मानस स्कूल के चेयरमैन ड़अशोक पंत ने विज्ञान महोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक हवलदार प्रसाद, मानस स्कूल के चेयरमैन ड़अशोक पंत, गणेश भंडारी, ड़सुनील पाण्डेय, पं़हेमंत गुरु महाराज, संतोष भट्ट, संजय पुनेठा, ड़रिचा भट्ट, नूतन ष्ण पाण्डेय, ड़गीता पंत, दिनेश भट्ट, इं़योगेश कोठारी, ड़श्वाति जोशी, नमिता जोशी, ललित मोहन धामी, चंद्रदीप धामी, भरत शर्मा, जितेंद्र तिवारी, ललित शौर्य, मोहन चंद्र पाठक, ड़अभिषेक बहुगुणा, प्रो.अजीत सिंह, गजेंद्र सिंह बोहरा, सुनीता रावत, ड़रुचिता भट्ट, दीपा जोशी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!