एबीवीपी ने फूंका एसएसजे प्रशासन का पुतला

Spread the love

अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसएसजे परिसर प्रशासन पर मनमानी और अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन का पुतला फूंक आक्रोश जताया। कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंगलवार सुबह परिसर खुलते ही एबीवीपी कार्यकर्ता परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने कॉलेज प्रशासन पर मनमानी और अराजकता का आरोप लगाते हुए परिसर प्रशासन का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि बीते दिन कुछ छात्र संगठन के बदाव में कॉलेज प्रशासन ने बिना पूर्व सूचना के परिसर को बंद कर दिया। जिससे यहां दूर-दराज से पहुंच छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। परिसर बंद होने से छात्र-छात्राओं को बिना अपने कार्य किये वापस लौटना पड़ा। परिसर में जिस प्रकार की अराजकता निरंतर बढ़ती जा रही है और उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों के लगातार नजरअंदाज कर शह दी जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने बीते दिन कॉलेज बंद करने को लेकर संबंधित अधिकारियों और कॉलेज बंद करने वाले छात्रनेताओं से स्पष्टीकरण समेत घटना की जांच कराने की मांग की। पुतला फूंकने वालों में जिला संयोजक कृष्णा नेगी, निर्मल तड़ागी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती, वरूण कपकोटी, मनीष कनवाल, आशीष जोशी, अनुनय पांडे, नीरज बिष्ट, देवेश बिनवाल, पंकज बोरा, बृजेश, अंकित कनवाल, विकाश पोखरिया, राहुल गड़िया, रोहित बिष्ट, अनुज पांडे, रोहित वर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *