Uncategorized

मजदूरों संग अन्याय को पंतनगर विवि प्रशासन जिम्मेदार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। पंतनगर ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में चौथे दिन भी सैकड़ों मजदूरों ने प्रशासनिक भवन पर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने तीन माह से रूका वेतन और माह में 26 दिन की मजदूरी देने की मांग की। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ ने मजदूरों के साथ धरने में बैठकर उन्हें समर्थन देते हुये मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय के लिए पंतनगर यूनिवर्सिटी प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा बीते चार दिनों से मजदूर अपनी जायज मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। जो विवि हित में नहीं है। पूर्व मंत्री चेतावनी दी विश्वविद्यालय प्रशासन और देहरादून शासन बजट आवंटन कर शीघ्र इसका निस्तारण करें। अन्यथा वे प्रशासनिक भवन पर पूर्ण रूप से धरने पर बैठने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार व विश्वविद्यालय की होगी। यूनियन नेताओं ने कहा विश्वविद्यालय में ही 2003 से पूर्व के दैनिक वेतन पर कार्यरत 300 ठेका कर्मचारियों की मांग दोहराते हुए कहा इन लोगों को ठेका से हटाकर पूर्व की भांति दैनिक वेतन पर रखा जाये। यहां ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष व इंटक जिलाध्यक्ष जनार्दन सिंह, महामंत्री ओयन गुप्ता, डॉ. महेंद्र शर्मा, संतोष कुमार, प्रकाश, छोटेलाल वाल्मीकि, पतरस, नागेंद्र, हाकीम, पृथ्वी, दयाल सिंह बिष्ट, जोगिंदर, रामदरस आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!