जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में भुवनेश्वरी संस्कृतिक विद्यालय का शानदार प्रदर्शन

Spread the love

जयन्त प्र्रतिनिधि।
पौड़ी : उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थानम् द्वारा आयोजित जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन सिद्धबली गुरुकुल, कोटद्वार में आयोजित हुआ। प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर है। शिक्षकों ने कहा कि यह सफलता छात्रों की अथक मेहनत, निरंतर अभ्यास और गुरुजनों के मार्गदर्शन का परिणाम है। नवीन जुयाल के कुशल नेतृत्व में छात्रों को प्रतियोगिताओं के लिए निरन्तर तैयार किया जाता है।


पौड़ी जनपद के 15 विकासखण्डों से खण्ड स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। संस्कृत की विभिन्न विधाओं में ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय, भुवनेश्वरी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कनिष्ठ वर्ग नाटक में प्रथम, आशुभाषण में तेजस बडोनी प्रथम, श्लोकोचारण में कृष्णा पंत प्रथम, वाद-विवाद में अर्णव और शिवम बलूनी द्वितीय, वरिष्ठ वर्र्ग नाटक में प्रथम, आशुभाषण मेें अभय प्रथम, वाद-विवाद में अलोक, आयुष बलूनी प्रथम, श्लोकोच्चारण में अनुराग द्वितीय, समूह नृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के छात्रों ने दल शिक्षक डॉ. नवीन ममगाईं, डॉ. अनूप कुकरेती, डॉ. ईशान डोभाल के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रबंधक राजेन्द्र जुयाल एवं प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद सुन्दरियाल ने कहा कि संस्कृत के प्रति समर्पण, गुरुजनों का मार्गदर्शन और छात्रों की अथक मेहनत इन्हीं के बल पर भुवनेश्वरी ने जिला स्तरीय मंच पर फिर लहराया सफलता का परचम। ये चयनित छात्र पौड़ी जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए 23 और 24 अक्टूबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *