अभाविप ने किया महिला सशक्तिकरण पर विचार संगोष्ठी का आयोजन

Spread the love

 

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने करणपुर प्रांत कार्यालय मे महिला सशक्तिकरण पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया। जिसमे कहा गया कि देश के विकास में महिलाओं का अहम रोल है।
प्रदेश अध्यक्ष ड़ ममता सिंह ने कहा कि भारत में वैदिक काल से लेकर आधुनिक काल तक प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी क्षमता को सिद्घ किया है,।भारती,घोष, मैत्रेई से लेकर टेसी थामस, ले़ मधूरिका कानिटकर, शिवांगी सिंह मैरीकम जैसे नामों की लंबी शृंखला है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निरंतर छात्राओं को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ड कौशल कुमार ने कहा कि हमारी छात्राओं को भारत की सशक्त महिलाओं से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ना है। महिला शक्तिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण विद्यार्थी परिषद् है। जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी प्रान्त अध्यक्ष ड ममता सिंह, प्रान्त मन्त्री काजल थापा वर्तमान में पहली बार बनाई गई हैं। डा़ पारुल दीक्षित ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र संघ की व्यवस्था को बताया और लैंगिक समानता पर विचार व्यक्त किए। छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित कविताएं प्रस्तुत की तथा एमकेपी कलेज इकाई ने पोस्टर प्रतियोगिता व संस्तिक कार्यक्रम किये गए। मंच में जिला प्रमुख ड़ अजय मोहन, प्रान्त सह छात्रा प्रमुख हिमाक्षी, महानगर छात्रा सहप्रमुख मैमुना, प्रान्त कार्यकारणी सदस्य समृद्घि, मंच संचालन जिला सह सयोंजक किरन कठायत ने किया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष ड हरिओम शंकर, उर्मिला बिष्ट, विभाग सयोंजक अनिता रांगड़, विभाग सह छात्रा प्रमुख मनोरमा, विभाग संगठन मंत्री नागेन्द्र बिष्ट, गढ़वाल सयोंजक हिमांशु कुमार, जिला सयोंजक चन्दन नेगी, दयाल बिष्ट, गौरव तोमर, विपिन भट्ट, अर्जुन नेगी, कुलदीप पंवार और राहुल जुयाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *