अभाविप ने किया पौध रोपण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोटद्वार इकाई की ओर से सिद्धपीठ गुल्लरझाला मंदिर में पौध रोपण किया गया। इस दौरान सदस्यों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।
विभाग सह संयोजक अजय ने बताया कि हरेला युवा पखवाड़ा के निमित कार्यक्रम किया गया। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। बिना पर्यावरण संरक्षण हम भविष्य की कल्पना नहीं कर सकते। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ प्रत्याशी 2016 रजनीश बेबनी, नगर मंत्री सागर कंडवाल, जिला सह संयोजक अजय रावत ,कॉलेज इकाई अध्यक्ष सुरजीत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *