अभाविप करेगी नि:शुल्क आवास व्यवस्था

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार में रविवार से शुरू होने जा रही अग्निवीर भर्ती रैली में प्रतिभाग करने वाले युवाओं को अभाविप नि:शुल्क आवास की व्यवस्था उपलब्ध कराएगी। यह जानकारी देते हुए जिला संगठन मंत्री मृदुल भट्ट ने बताया कि परिषद की ओर से नजीबाबाद रोड़, डिफेंस कालोनी स्थित सरस्वती भवन में युवाओं के लिए नि:शुल्क आवास व्यवस्था की गई है। उन्होंने भर्ती रैली में प्रतिभाग करने वाले युवाओं से इस व्यवस्था का लाभ लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *