चौबट्टाखाल में तीन बड़ी पंपिंग योजनाओं को मिली स्वीकृति

Spread the love

58 करोड़ दस लाख 94 हजार की लागत से पंपिंग योजनाओं पर होगा काम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
प्रदेश सरकार की ओर से चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में तीन बड़ी पंपिंग योजनाओं को स्वीकृति दी गई है। 58 करोड़ दस लाख 94 हजार की लागत से इन पंपिंग योजनाओं पर कार्य शुरू करवाया जाएगा। चौबट्टाखाल विधायक लोकनिर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि विधानसभा का बेहतर विकास उनकी पहली प्राथमिकता है।
चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि तीन विकासखंडों की तीन बडी पेयजल योजनाओं की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति शुक्रवार को शासन से मिल चुकी है। कहा कि विकासखंड बीरोंखाल की 10 करोड़ 88 लाख 61 हजार की धनराशि से निर्मित होने वाली ललितपुर रसिया महादेव (जी.वो.वी.) पंपिंग पेयजल योजना, विकासखंड जहरीखाल की 22 करोड़ 21 लाख 1 हजार की लागत की गुजरखंड ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना और विकासखंड एकेश्वर की 25 करोड़ 1 लाख 32 हजार की लागत से बनने वाली भूमिया डांडा किनगोडीधार पंपिंग पेयजल योजना की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति का शासनादेश जारी कर दिया गया है। सतपाल महाराज ने कहा है कि इन योजनाओं के माध्म से पूरे क्षेत्र को अब पर्याप्त मात्रा में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *