मई में नाबालिग को भगा ले गया आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून। नेहरू कलोनी थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाकर ले गए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बीते पांच मई को किशारी को लेकर गया। सोमवार को गाजियाबाद में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहां आरोपी लड़की के साथ रह रहा था। आरोपी के खिलाफ भगा ले जाने के केस में पोक्सो और दुष्कर्म की धाराएं भी बढाई गई हैं। एसओ नेहरू कलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि पांच मई को एक व्यक्ति ने तहरीर दी। कहा कि उनकी 15 साल की बेटी को अज्ञात व्यक्ति भगा ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। लड़की के परिजनों ने पूछताछ की। इस दौरान फोन के उपयोग के बारे में पता नहीं लग पाया। ऐसे में तलाश करना मुश्किल हो गया। हाल में पुलिस को पता लगा कि उसे पूर्व में पीड़िता के घर के पास रहा हिमांशु (19) निवासी सपेरा बस्ती, नंद गाजियाबाद, यूपी अपने साथ भगा ले गया। सोमवार को पुलिस गाजियाबाद के नंद्ग्राम पहुंची। वहां आरोपी को गिरफ्तार करते हुए, बच्ची को बरामद कर लिया गया। आरोपी को दून लाकर कोर्ट में पेश किया गया। उसे कोर्ट से जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया है। उससे में गर्भवती होने की स्थिति पर भी रिपोर्ट मांगी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *