पुलभट्टा में आधा किलो चरस संग आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर। पुलभट्टा में आधा किलो चरस संग आरोपी गिरफ्तार पुलभट्टा पुलिस ने सिरौली रेलवे क्रसिंग के पास से एक व्यक्ति को 556 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। सोमवार को पुलभट्टा थाने में मामले का खुलसा सीओ सितारगंज ओमप्रकाश शर्मा ने किया। उन्होंने बताया रविवार को पुलभट्टा पुलिस सिरौली क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिस ने रेलवे क्रसिंग के पास एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से 556 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम छोटे पुत्र मुंशी निवासी वार्ड 7 सुनहरी किच्छा बताया। आरोपी ने बताया कि वह शांतिपुरी के बल्लू से चरस लाकर सिरौली क्षेत्र में फुटकर में बेचता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में पुलिस ने सिरौली में मौलाना आजाद स्कूल के निकट सट्टा लगा रहे आरोपी तहजीव पुत्र अफसर निवासी वार्ड 20 सिरौली और उस्मान पुत्र इशाक निवासी वार्ड 19 सिरौली को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 2400 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद हुई। पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *