एक किलो अफीम के साथ आरोपी गिफ्तार

Spread the love

काशीपुर। पुलिस ने रामपुर से तस्करी कर लाई जा रही एक किलो अफीम के साथ आरोपित को गिफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 लाख रुपये बताई जा रही है। डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर काशीपुर पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। अभियान के तहत कुंडेश्चरी चौकी पुलिस मंगलवार देर शाम चेकिंग कर रही थी। नशे का कारोबार करने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस ने मुखबिरों का जाल लंबे समय से फैला रखा है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक तस्कर रामपुर से अफीम लेकर काशीपुर में बेचने के लिए आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ नूरपुर को जाने वाली सड़क पर दबिश दी। यहां एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम ज्ञान चंद्र सिंह उर्फ गौरव निवासी ग्राम हजूरपुर फस्वारा थाना स्वार जिला रामपुर बताया। आरोपित के पास से एक किलो अफीम बरामद हुई। कुंडेश्वरी चौकी इंचार्ज दीपक कुमार कौशिक ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह एक 19 वर्षीय युवक है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। नशे की तस्करी करने वाले किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *