उत्तराखंड

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख हड़पने का आरोप

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

काशीपुर। क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पिता-पुत्र पर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आईटीआई थाना क्षेत्र के रजपुरारानी चापट निवासी अय्यूब अली पुत्र मो़ हनीफ ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि वर्ष 2021 में उसकी जान पहचान अकबर पुत्र भूरा निवासी खालिक कलोनी, बंदारोड से हुई। अकबर ने बताया कि वह लोगों को विदेश में नौकरी लगवाने का काम करता है। उसका पुत्र अनवर भी विदेश में नौकरी करता है। उसने वीडियो कल के माध्यम से अनवर से बात कराई। आरोपी ने विश्वास दिलाया कि पांच लाख रुपये में विदेश में नौकरी लग जायेगी। अकबर की बातों पर विश्वास करके उसने वर्ष 2022 में दो लाख रुपये अकबर और अनवर के बताये खातों में डाल दिया। शेष तीन लाख रुपये अकबर ने नकद अपने घर पर ले लिये। कहा उसने अकबर द्वारा बताए पते पर पासपोर्ट भेज दिया। काफी समय हो जाने के बाद उसकी नौकरी विदेश में नहीं लगी तो वह आरोपी द्वारा बताये पते पर दिल्ली गया। जहां पर कोई अफिस नहीं मिला। 25 सितंबर 2022 को उसने अकबर से संपर्क किया तो वह गाली-गलौच करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ धारा 420, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!