किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

23 मार्च को आरोपी ने घर से किया था किशोरी का अपहरण
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले में किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक जगमोहन रमोला ने बताया कि 23 मार्च को किशोरी के पिता की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि 22 मार्च को उनकी पुत्री घर से कहीं लापता हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीम गठित कर किशोरी की तलाश शुरू की गई। जांच में सामने आया कि उत्तर प्रदेश जिला बिजनौर हल्दौर गली नंबर 17 कैलाश नगर धर्मापुर निवासी अरशद उर्फ भूरा किशोरी का अपहरण कर अपने साथ ले गया है। बताया कि आरोपी का फोन सर्विलांस पर लगाने के बाद उसकी लोकेशन शाहदरा दिल्ली मिली। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *