बिग ब्रेकिंग

सतपाल महाराज से मिले हरीश रावत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पुन: कैबिनेट मंत्री बनने पर सतपाल महाराज को दी शुभकामनाएं
जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से उनके आवास पर आकर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पुन: प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर बधाई दी।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश रावत ने शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से उनके मुनिस्पिल रोड़ स्थित आवास पर पहुंच कर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान हरीश रावत ने उन्हें विधान सभा चुनाव में मिली प्रचण्ड जीत के साथ साथ प्रदेश सरकार में पुन: कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर बधाई दी। कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सतपाल महाराज प्रदेश के बेहतर विकास के लिए कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!