फैक्ट्री पर लगाया बिना कारण बताए नौकरी से हटाने का आरोप

Spread the love

भाबर क्षेत्र के अंतर्गत सिड़कुल ग्रोथ सेंटर के कर्मचारियों ने दिया विस अध्यक्ष को ज्ञापन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के अंतर्गत सिडकुल ग्राथ सेंटर में कार्य करने वाले कर्मचारियों ने कंपनी पर उन्हें बिना कारण बताए नौकरी से हटाने का आरोप लगाया है। कर्मियों ने विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन देते हुए कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गुरुवार को कर्मियों ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि ग्रोथ सेंटर स्थित केएमसी प्राइवेट लिमिटेड प्रबंधन ने उन पर झूठे आरोप लगाते हुए उन्हें नौकरी से निकाल दिया। साथ ही उनसे अभ्रद भाषा का भी प्रयोग किया। आरोप यह भी है कि कंपनी ने उनके वेतन, ग्रेज्युटी सहित अन्य बकाया भुगतान भी नहीं किए हैं। ज्ञापन में विधानसभा अध्यक्ष से बकाए का भुगतान करवाने के साथ ही कंपनी की जांच करवाने की मांग की गई है। कहा कि कहा कि कंपनी के इस रवैये से उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ज्ञापन भेजने वालों में दिनेश पंत, राहुल राजपूत, अंकित बेलवाल, प्रवीन बलोदी, त्रिलोक पांडेय, सोनू सिंह, नवीन पांडेय, पूरन बिष्ट, हिमांशु दुम्का, राकेश मधवाल, प्रीति बडोला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *