एमपी से 40 लाख की ठगी कर भागे आरोपी खटीमा से गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से 40 लाख की ठगी कर फरार चल रहे दो आरोपियों को खटीमा से गिरफ्तार किया गया है। उनके बैंक खाते में पांच लाख की नगदी मिली। बाकी रकम से उन्होंने कोलकाता में प्लट खरीद लिया। पुलिस उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मध्य प्रदेश रवाना हो गई है। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की पुलिस ने झनकईया पुलिस को बताया कि दो आरोपी गांव वालों को झांसे में लेकर 40 लाख रुपये ठगकर फरार हो गए हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। आरोपियों की लोकेशन कुछ दिन पूर्व झनकईया थाना क्षेत्र में मिली। दोनों में से एक आरोपी की झनकईया पुलिस को फोटो भी उपलब्ध करायी। इसके बाद थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह बिष्ट ने आरोपियों की तलाश के लिए एक टीम गठित कर दी। शुक्रवार को टीम ने फरार आरोपी मूल कोलकाता एवं हाल आडाखेड़ा खालवा जिला खंडवा मध्य प्रदेश निवासी सुब्रत एवं खालीमहुवट नारायणनगर खटीमा निवासी छोटू विश्वास को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उनके कब्जे से एक पासबुक भी मिली। इसमें पांच लाख रुपये पाए गए। शेष रुपयों से आरोपियों ने कोलकाता में जमीन खरीदी है। कुछ रुपये उन्होंने कोलकाता में ही छिपाकर रखे हैं। दोनों आरोपियों को मध्य प्रदेश पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। इसके बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ मध्य प्रदेश ले गई। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के अलावा एसआई मनोज देव, प्रदीप शर्मा, आरक्षी ताजउद्दीन एवं मध्य प्रदेश के एएसआई संजय अहीर, हेड कांस्टेबल शिवशंकर उपाध्याय, आरक्षी मनीष लोगरे शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *