उत्तराखंड

निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। कांग्रेस ने शहर के निजी स्कूलों पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। पूर्व ब्लक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट व प्रदेश महासचिव राजेंद्र सुयाल की अगुवाई में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने एसडीएम कोर्ट में प्रदर्शन कर विरोध जताया। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेटाचा सिंह के माध्यम से सीएम को शिकायती पत्र भी भेजा। कांग्रेस ने मांग की कि, निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। जो स्कूल कपी-किताब, ड्रेस आदि खरीदने के लिए दुकानों में कमीशनखोरी करते हैं उनपर प्रतिबंध लगाया जाना बेहद जरूरी है। आरोप लगाया कि अधिकांश निजी स्कूल मनमाने तरीके से नर्सरी से लेकर 12वीं तक के बच्चों को महंगी कपी-किताबें खरीदने को मजबूर कर रहे हैं। जबकि, सरकार ने एनसीईआरटी की किताबों से ही पढ़ाई कराने को कहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम से निजी स्कूलों की फीस भी निर्धारित करने को कहा। चेताया कि यदि अभिभावकों का शोषण न रुका तो कांग्रेस अभिभावकों को साथ लेकर प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस शशि वर्मा, यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू, देवेश तिवारी, दीपक पांडे, अलका साह, वीरेंद्र नेगी, राजकुमार यादव, नोयल मैसी, राजेश वर्मा, पीयूष पंत, सुभाष अधिकारी, मनमोहन नगरकोटी, शाहनवाज मलिक, सूरज कुमार आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!