इवनिंग स्टर्म अभियान के तहत 124 पर कार्रवाई

Spread the love

 

पिथौरागढ़। जनपद में सार्वजनिक क्षेत्रों में शराब पीने व पिलाने की प्रवृत्ति पर रोकथाम को पुलिस ने इवनिंग स्टर्म अभियान के तहत 124 पर कार्रवाई की है। रविवार को अभियान के तहत पुलिस ने जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे, खुले मैदान, ढाबों, फास्ट फूड ठेलों पर शराब का सेवन करते हुए पुलिस ने 124 लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ चालान की कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *