उत्तराखंड

अल्मोड़ा में एक दिन में पांच डिग्री चढ़ा पारा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में मौसम के रूख में बदलाव का दौर जारी है। रविवार को दिन भर धूप खिली रही। जिस वजह से एक ही दिन में तापमान में भी पांच डिग्री की बढ़ोतरी हुई। तापमान बढ़ने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। दरअसल इन दिनों मोसम के मिजाज लगातार बदल रहा है। बीते दिनों हुई बारिश के चलते लोगों को बढ़ती उसम से राहत मिली थी। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। लेकिन इधर बीते दो दिनों से खिल रही धूप से फिर पारा बढ़ने लगा है। रविवार को दिन भर धूप खिली रही। जिसके चलते एक ही दिन में तापमान पांच डिग्री तक बढ़ गया। आपदा कंट्रोल से मिली जानकारी अनुसार रविवार को अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बीते शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!