लाउडस्पीकर बजाने वालों पर हो कार्रवाई

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव प्रवेश रावत ने बिना इजाजत अपने घर व प्रतिष्ठानें में लाउडस्पीकर बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कहा कि कुछ लोग शहर की शांति व्यवस्था को बिगाड़ने का कार्य कर रहे हैं।
जिलाधिकारी को भेजे पत्र में प्रवेश रावत ने बताया कि शहर में अराजकता का महौल बनाया जा रहा है। कुछ लोग तेज आवाज में अपने प्रतिष्ठान व घरों में लाउडस्पीकर बजा रहे है। जबकि, लाउडस्पीकर को लेकर हाईकार्ट की ओर से मानक भी तय किए गए है। कहा कि खुद को हिंदू संगठन का सदस्य बताते हुए यह लोग शहर का महौल खराब करना चाहते हैं। जबकि, पुलिस पूर्व में इन्हें चेतावनी भी दे चुकी है। कहा कि शहर में शांति व्यवस्था बनी रहें इसके लिए इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *