चाइनीज मांझा बेचने वालों पर कार्रवाई हो

 

हरिद्वार(आरएनएस)। ड़ हरिराम आर्य इंटर कलेज के पूर्व छात्र संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने संदीप अरोड़ा के नेतृत्व में रविवार को कनखल थाना प्रभारी भावना र्केथोला को ज्ञापन देकर चाइनीज मांझे पर रोक लगाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने चाइनीज और प्लास्टिक मांझा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संदीप अरोड़ा ने कहा कि चाइनीज मांझे से दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पशु-पक्षी भी चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो रहे हैं। इस पर प्रभावी रोक लगाई जानी चाहिए। जितेंद्र वीर सैनी और राजन रावत ने कहा कि लंबे समय से चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है। सरकार आज तक इसकी बिक्री पर रोक नहीं लगा सकी है। पूरन कश्यप और राजकुमार ने कहा कि चाइनीज मांझे का प्रयोग बंद करने के लिए बड़े स्तर पर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। दिनेश शर्मा और प्रमोद कुशवाहा ने बच्चों से चाइनीज मांझे का प्रयोग न करने की अपील की। दिनेश तेश्वर और मनोज ने कहा कि वह कई दिनों से चाईनीज मांझे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चला रहे हैं। जनजागरूकता अभियान में सत्यदेव राठी, नीरज गुप्ता, नंदकिशोर काला, राजन रावत, राज शर्मा, मनोज गर्ग आदि पूर्व छात्र शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *