अभिनेता अभय देवल ने नैनीताल में शूटिंग की

Spread the love

 

नैनीताल)। फिल्म बन टिक्की की शूटिंग के लिए इन दिनों अभिनेता अभय देओल नैनीताल में हैं। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर नैनीताल के सेंट जोजेफ कलेज में चल रही शूटिंग साइट का एक फोटो अपलोड किया। इसमें नैनीताल से दिखती विंटर लाइन भी नजर आ रही है। अभय को सेंट जोजेफ कलेज को हैरी पर्टर फिल्म के हगवर्ड स्कूल की याद दिला गया। उन्होंने इसे एक सुंदर नजारा बताते हुए कहा कि उन्हें दस साल पुराना समय याद आ गया। उल्लेखनीय है कि इन दिनों नैनीताल में फिल्म बन टिक्की की शूटिंग चल रही है। इसमें शामिल होने के लिए कई अभिनेता नैनीताल पहुंचे हुए हैं।
फिल्म अभिनेत्री उपचार को अस्पताल पहुंचींरू फिल्म की अभिनेत्री नुसरत भरुचा की गुरुवार रात अचानक तबीयत खराब हो गई। मल्लीताल स्थित एक होटल में ठहरी अभिनेत्री गुरुवार रात करीब 12 बजे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचीं। यहां डक्टरों ने उन्हें बुखार होने की बात कही। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार उपचार और दवाएं लेने के बाद अभिनेत्री वापस होटल चली गईं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *