उत्तराखंड

षि मंडियों से हटाए जाएंगे अवैध कब्जेरू कपूर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

हल्द्वानी। मंडी समिति के अध्यक्ष व दर्जा राज्य मंत्री ड़ अनिल कपूर डब्बू के पहली बार रामनगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मंडी समिति से किसानों को जोड़कर सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि षि मंडियों से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।
शुक्रवार को मंडी क ड़ अनिल कुमार ने निरीक्षण। इसके बाद प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, मंडी सचिव सहील अहमद से मुलाकात कर रामनगर षि मंडी के बारे में जाना। मंडी को विकसित करने को लेकर कई सुझाव दिए गए। कहा कि उत्तराखंड की सभी मंडियों का चंहुमुखी विकास करना और उनकी आय बढ़ाने के साथ ही व्यापारियों और किसानों को लाभ देना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और उनका प्रयास है कि किसानों एवं व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने सभी से मंडी का टैक्स समय पर जमा करने की अपील करते हुए कहा कि उत्तराखंड में जिन-जिन स्थानों पर मंडी समिति की जमीनों पर अवैध कब्जा किया गया है, उसे शीघ्र हटाया जाएगा। मंडी के जरिए जनता को लाभ से जोड़ा जाएगा। कुछ मंडियों में किसानों के लिए बनाए गए जर्जर हो चुके गेस्ट हाउसों को भी ठीक कराया जाएगा। जिससे मंडी में अपनी फसल बेचने को आने वाले किसान व व्यापारियों को इसका लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!