एडी माध्यमिक शिक्षा की बनाई फर्जी आईडी, पुलिस में शिकायत

Spread the love

पौड़ी। मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महाबीर बिष्ट की सोशल मीडिया में फर्जी आईडी बना कर पैंसे मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अपर निदेशक महाबीर बिष्ट ने पुलिस को लिखित शिकायत भेज कार्यवाही की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी एडी का पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलते ही कार्यवाही की जाएगी।
बृहस्पतिवार को मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महाबीर बिष्ट ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र भेजा। शिकायती पत्र में बिष्ट ने बताया कि सोशल मीडिया फेसबुक व व्हटसएप पर किसी व्यक्ति ने उनकी फर्जी आईडी बनाई है और उक्त आईडी से उनके परिचितों से पैंसों की मांग की जा रही है। बिष्ट ने बताया कि इस बात की जानकारी उनके परिचितों ने उन्हें दी है। कोतवाल पौड़ी को भेजे शिकायती पत्र में बिष्ट ने उक्त अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कार्यवाही की मांग की है। वहीं कोतवाल विनोद गुंसाई ने कहा कि अपर निदेशक का शिकायती पत्र प्राप्त हो गया है। मामले में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *