बिग ब्रेकिंग

कोटद्वार में फूटा कोरोना बम: पिछले चौबीस घंटे में 115 लोग हुए संक्रमित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
जनपद पौड़ी गढ़वाल में कोरोना की दूसरी लहर में तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में जिले में 207 नये मामले सामने आये है। जिसमें सर्वाधिक 115 मामले नगर निगम क्षेत्र कोटद्वार के है। द्वारीखाल ब्लॉक में 3, दुगड्डा ब्लॉक में 3, जयहरीखाल ब्लॉक में 18, कल्जीखाल ब्लॉक में 1, खिूर्स ब्लॉक में 9, पौड़ी में 17, थलीसैंण में 2, यमकेश्वर में 16, रिखणीखाल में 1, देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, रूद्रप्रयाग, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हैदराबाद के 25 लोग शामिल है। 
कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्थिति यह है कि पिछले 14 दिनों में 1321 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है। पिछले चौबीस घंटे में जनपद में 207 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। पौड़ी गढ़वाल में अब तक 6512 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार मानपुर निवासी 50 वर्षीय पुरूष, जौनुपर निवासी 37 वर्षीय पुरूष, 55 वर्षीय महिला, लालढांग निवसी 41 वर्षीय पुरूष, निंबूचौड़ निवासी 49 वर्षीय पुरूष, 39 वर्षीय पुरूष, 31 वर्षीय पुरूष, मानुपर निवासी 50 वर्षीय पुरूष, सुखरौ निवासी 42 वर्षीय पुरूष, 58 वर्षीय पुरूष, इंद्रानगर निवासी 69 वर्षीय वृद्धा, धनीषफार्म निवासी 65 वर्षीय वृद्धा, जौनपुर निवासी 34 वर्षीय पुरूष, 64 वर्षीय वृद्धा, 30 वर्षीय महिला, 78 वर्षीय वृद्ध, 26 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवक, हल्दूखाता निवासी 58 वर्षीय महिला, कालाबड़ निवासी 13 वर्षीय बालिका, 48 वर्षीय महिला, 16 वर्षीय बालक, 72 वर्षीय वृद्ध, 42 वर्षीय पुरूष, 24 वर्षीय युवक, 59 वर्षीय पुरूष, बलभद्रपुर निवासी 34 वर्षीय पुरूष, 33 वर्षीय महिला, 3 वर्षीय बच्चा, 37 वर्षीय महिला, 3 वर्षीय बच्चा, सीताबपुर निवासी 50 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय महिला, पदमपुर निवासी 24 वर्षीय युवती, 47 वर्षीय पुरूष, 46 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय युवती, 45 वर्षीय पुरूष, किशनपुर निवासी 52 वर्षीय महिला, कलालघाटी निवासी 58 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय पुरूष, 46 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय युवती, झंडाचौक निवासी 39 वर्षीय महिला, 62 वर्षीय वृद्धा, 29 वर्षीय पुरूष, 26 वर्षीय युवती, सौड़ दुगड्डा ब्लॉक 20 वर्षीय युवती, रॉबर्ट कॉलोनी कोटद्वार निवासी 46 वर्षीय पुरूष, कुंभीचौड़ निवासी 29 वर्षीय पुरूष, 19 वर्षीय युवक, लालपानी निवासी 25 वर्षीय युवती, 2 साल की बच्ची, नजीबाबाद रोड निवासी 22 वर्षीय युवक, 27 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय पुरूष, झंडीचौड़ निवासी 25 वर्षीय युवती, बालासौंड निवासी 18 वर्षीय युवक, 39 वर्षीय पुरूष, 39 वर्षीय पुरूष, जानकीनगर निवासी 32 वर्षीय महिला, 37 वर्षीय पुरूष, रतनपुर निवासी 49 वर्षीय महिला, 41 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय पुरूष, बीईएल कॉलोनी कोटद्वार 22 वर्षीय युवक, 51 वर्षीय पुरूष, 46 वर्षीय पुरूष, शिवपुर निवासी 27 वर्षीय महिला, 44 वर्षीय पुरूष, 45 वर्षीय पुरूष, शिबूनगर कोटद्वार निवासी 65 वर्षीय वृद्धा, 72 वर्षीय वृद्ध, 48 वर्षीय पुरूष, 32 वर्षीय पुरूष, 17 वर्षीय बालिका, 37 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय पुरूष, 44 वर्षीय पुरूष, 20 वर्षीय युवक,
निंबूचौड़ निवासी 49 वर्षीय पुरूष, पदमपुर निवासी 30 वर्षीय महिला, 47 वर्षीय पुरूष, सिंबलचौड़ निवासी 29 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय पुरूष, नाथूपुर निवासी 32 वर्षीय पुरूष, सावित्री नगर निवासी 29 वर्षीय महिला, घंमडपुर निवासी 58 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला, सिगड्डी निवासी 46 वर्षीय महिला, गोविंद नगर निवासी 56 वर्षीय पुरूष, कोटद्वार निवासी 70 वर्षीय वृद्धा, 25 वर्षीय युवती, बेस अस्पताल में भर्ती 40 वर्षीय महिला, 47 वर्षीय महिला, नजीबाबाद रोड निवासी 43 वर्षीय पुरूष, तड़ियाल चौक निवासी 55 वर्षीय पुरूष, 52 वर्षीय महिला, दिल्ली फार्म निवासी 39 वर्षीय पुरूष, देवीरोड निवासी 35 वर्षीय पुरूष, पटेल मार्ग निवासी 66 वर्षीय वृद्ध, रतनपुर निवासी 48 वर्षीय महिला, 67 वर्षीय वृद्ध, पौखाल निवासी 24 वर्षीय युवक, 29 वर्षीय पुरूष, दुर्गापुरी निवासी 30 वर्षीय पुरूष, 53 वर्षीय पुरूष, सनेह निवासी 64 वर्षीय वृद्ध, सनेह तल्ली कोटड़ीढांग 26 वर्षीय युवक, काशीरामपुर निवासी 41 वर्षीय महिला, 13 वर्षीय बालिका, 10 वर्षीय बालक, 45 वर्षीय पुरूष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

लेखपाल कोरोना संक्रमित, तहसील 24 घंटे के लिए बंद
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अब सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ रहे है। कोटद्वार तहसील में कार्यरत एक लेखपाल कोरोना संक्रमित पाया गया है। तहसील प्रशासन ने एतिहातन तहसील को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया है। जिस कारण गुरूवार को तहसील में काम-काज कराने के लिए आये लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
गुरूवार को तहसील में कार्यरत एक लेखपाल की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। लेखपाल के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गुरुवार को तहसील भवन और कमरो को सेनेटाइज भी कराया गया। प्रशासन ने एतिहातन तहसील परिसर को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया है। जिस कारण गुरूवार को तहसील में काम कराने आये लोग को इधर-उधर चक्कर लगाते हुए दिखाई दिये। वह कभी मुख्य द्वार तो कभी पीछे वाले गेट की ओर जा रहे थे, लेकिन तहसील नहीं खुलने की संभावना न देख वह वापस घर लौट गये। कुछ दिन पूर्व कोटद्वार तहसील की उपजिलाधिकारी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कुलवीर कोठियाल ने बताया कि कोटद्वार तहसील में कार्यरत एक लेखपाल बुधवार देर सांय को कोरोना संक्रमित पाया गया है, जिस कारण सैनिटाइजर करवाने हेतु तहसील को फिलहाल 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। 

पलायन आयोग कार्यालय का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग पौड़ी के कार्यालय में एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित होने पर विभाग को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। विभाग को सेनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे है। पौड़ी-श्रीनगर मार्ग पर स्थित पलायन आयोग के कार्यालय में एक कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। पलायन आयोग कार्यालय में तैनात शोध अधिकारी गजपाल चंदानी ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व एक कर्मचारी ने अपनी कोरोना जांच करवाई थी। गुरुवार को उक्त कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। जिस पर विभाग को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यालय को सेनिटाइज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!