बिग ब्रेकिंग

आदमखोर तेंदुए ने एक और महिला को शिकार बनाया, एक सप्ताह में लील गया तीन जिंदगियां

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

भीमताल। नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लक में आदमखोर तेंदुए ने शुक्रवार को एक और महिला को अपना शिकार बना लिया। महिला गांव के पास ही खेतों में घास काट रही थी। इस दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। वह उसे घसीट कर जंगल में ले जाने लगा। ग्रामीणों ने महिला की चीख सुनकर शोर मचाया तो आदमखोर शव छोड़कर भाग गया। उसने महिला का पूरा शव खा लिया है। एक सप्ताह के भीतर आदमखोर ने तीसरी घटना को अंजाम दिया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है।
ओखल कांडा ब्लक में आदमखोर तेंदुए का आतंक बरकरार है । तेंदुए ने एक हफ्ते के अंदर तीसरी महिला को मार डाला है। घटना देहना ग्राम सभा की है। खीमुली देवी पत्नी हरीश सिंह उम्र 45 वर्ष घर के आंगन के पास खेत में घास काट रही थी कि तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और अपने साथ घसीट ले गया ग्रामीणों के हो हल्ला मचाने पर तेंदुआ खीमुली देवी को जंगल में छोड़ कर चला गया। तेंदुए ने की खीमूली देवी का पुरा सर खा लिया है।
विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि क्षेत्र में लगातार ती घटना के बावजूद चंपावत डीएफओ ने आज तक क्षेत्र का मुआयना नहीं किया, ना ही वहां कोई टीम भेजी उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बरकरार है। वन विभाग के अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। शीघ्र ही क्षेत्र में शिकारियों का दल नहीं भेजा गया तो आंदोलन किया जाएगा। बता दें कि इसके पहले ओखलकांडा ब्लक में ही तेंदुए ने तुषराड़ और कूकना गांव के बजवाल तोक में दो युवतियों का शिकार कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!