कोर्ट परिसर में स्थापित हुआ एडिशनल जज जूनियर डिवीजन

Spread the love

काशीपुर। लोगों को सरल और सुलभ न्याय दिलाने के उद्देश्य से सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट परिसर में एडिशनल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय स्थापित कर दिया गया है। इस दौरान जूनियर डिवीजन के जज नितिन शाह और जज चेतन सिंह गौतम ने अधिवक्ताओं के साथ मिलकर हवन में पूर्णाहुति डाली। गुरुवार को कोर्ट परिसर में एडिशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट के शुभारंभ पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस हवन यज्ञ में मौजूद जजों एवं अधिवक्ताओं ने आहुतियां दी। जिसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। वरिष्ठ अधिक्ता सुरेंद्र शर्मा ने कहा केस का लोड अधिक होने के कारण एडिशनल कोर्ट का प्रस्ताव गया था। जिस पर एडिशनल कोर्ट स्वीत हुआ था। ऐसे में एडिशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन की स्थापना हुई है। उन्होंने कहा गौतम यहां के जज हैं। उन्हीं की देखरेख में अब लोगों को सरल एवं सुलभ न्याय मिलेगा। यहां सुरेंद्र शर्मा, सोहन लाल गोयल, शिवराज राणा, विजय गर्ग, सूरज शर्मा, हीरा शर्मा, प्रेम सागर, राजेश पांडे, विकाय कश्यप, जरनैल सिंह, गुंजन, पारूल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *