उत्कृष्ट कार्यों के लिए आशा कार्यकत्र्ताओं का किया सम्मान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेन्द्र सिंह बिष्ट गढ़वाली ने कोरोनाकाल में जान की परवाह किए बिना आमजन की सेवा करने वाली आशा कार्यकत्र्ताओं को सम्मानित किया।
रविवार को डिफेंस कॉलोनी स्थित लॉयन्स क्लब के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शैलेन्द्र सिंह बिष्ट गढ़वाली ने कहा कि आशाओं के बिना स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को धरातल पर उतारना असंभव है। इस दौरान उन्होंने जूट के बैग, सैनिटाइजर आदि वितरित किए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान की इस उपलब्धि को प्राप्त करने में आशाओं के अथक परिश्रम का विशेष योगदान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *