उत्तराखंड

गुंजी में 7 दिनों से फंसे आदि कैलास यात्री सुरक्षित निकाले

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बीते दिनों हुई बर्फबारी के कारण आदि कैलाश यात्रियों के एक दल के कुछ सदस्य गुंजी में फंस गए। प्रशासन ने हेली से रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित निकाला। भारी बर्फबारी होने से सात दिनों से यात्री यहां फंसे हुए थे। यात्रियों ने प्रशासन का आभार जताया है।
देश के विभिन्न राज्यों से शामिल लोगों का 30वां दल बीते दिनों आदि कैलाश यात्रा के लिए निकला। छह अक्तूबर के दौरान एकाएक मौसम खराब होने से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई। इससे इस दल के 10 से अधिक सदस्य गुंजी में ही फंस गए। सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाया और यात्रियों को हेली से नैनीसैनी एयरपोर्ट लेकर आए। यहां चंडाक मार्ग स्थित पर्यटक आवास गृह में प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में यात्रियों का जोरदार स्वागत हुआ। बाद में यात्रियों ने हेली सेवा संचालित करने के लिए डीएम ड़ आशीष चौहान से मुलाकात की और बुके देकर आभार जताया। यात्रियों ने बताया कि उन्होंने ओम पर्वत के दर्शन किए, लेकिन सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण वे आदि कैलास तक नहीं पहुंच पाए। उन्होंने उच्च हिमालयी क्षेत्रों की सुंदरता की भी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!