आदित्य गुरुरानी ने स्पेशल ओलंपिक में जीते पदक

 

हल्द्वानी। कानपुर में स्पेशल ओलंपिक भारत की ओर से पावरलिफ्टिंग की राष्ट्रीय चौंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें रोशनी सोसाइटी के आदित्य गुरुरानी ने पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया। आदित्य ने पावरलिफ्टिंग बेंच प्रेस में एक स्वर्ण पदक, स्क्वाट में एक रजत पदक और डेड लिफ्ट में कांस्य पदक जीता। संस्था अध्यक्ष व स्पेशल ओलंपिक्स उत्तराखंड की सदस्य शिवानी पाल ने बताया कि आदित्य पहले भी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कईं बार पदक जीत चुके हैं। संस्था उपाध्यक्ष हेमा परगांई व सचिव गोविंद मेहरा ने कहा कि हम बेहद खुश हैं कि हमारे छात्र ने इतना अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर आदित्य के पिता व कोच योगेश गुरुरानी, जया गुरुरानी व रोशनी सोसाइटी ने हर्ष व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *