उत्तरायणी मेले की तैयारी में जुटा प्रशासन

Spread the love

बागेश्वर। उत्तरायणी मेले की तैयारियां प्रारंभ हो गईं हैं। मोटर पुलों पर रंग-रोगन होने लगा है। स्वच्छता अभियान अभी नहीं चला है। सरयू-गोमती संगम पर गंद्गी पसरी है। हालांकि मेले से पहले इसे हटा लिया जाएगा। वहीं, जिला प्रशासन व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए है। नगर पालिका वर्तमान में प्रशासक के अधीन है। जिलाधिकारी अनुराधा पाल प्रशासक हैं। वह मेले को आकर्षक और भव्य बनाने में जुट गईं हैं। बैठकों के बाद काम धरातल पर भी उतरने लगा है। पुलों और मंदिरों का रंग-रोगन होने लगा है। मेला समितियां भी लगभग सक्रिय हो गई हैं। सांस्तिक दलों को आमंत्रण भी किया जा रहा है। जिला नागरिक समिति के सदस्य संजय साह जगाती ने कहा कि बीते वर्ष की उत्तरायणी में लगभग एक करोड़ 13 लाख रुपये व्यय किए गए थे। उन्होंने कहा कि इस बार भी मेला भव्य और दिव्य बनाया जा रहा है। ऐतिहासिक, पौराणिक, व्यापारिक, सांस्तिक मेला उत्तरायणी की अलग पहचान है। उधर, सरयू नदी किनारे गंद्गी फैली है। जहां स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इधर, पालिका के अधिशासी अधिकारी हयात सिंह परिहार ने कहा कि रंग-रोगन के बाद स्वच्छता अभियान चलेगा। सरयू बगड़ में दुकानें नहीं लगेंगी। आगामी पांच जनवरी से दुकानों का आवंटन होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *