प्रशासन ने हटाया अवैध अतिक्रमण

Spread the love

नई टिहरी। पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका ने होटल मैनेंजमेंट संस्थान के निकट सेक्टर 31 में धार्मिक स्थल के नाम पर पुर्नवास विभाग की भूमि पर किये गये अतिक्रमण को मय फोर्स हटाया। प्रशासन ने अतिक्रमण न बर्दाश्त करने की हिदायत दी। नई टिहरी तहसीलदार आशीष घिल्डियाल ने बताया कि पुर्नवास विभाग की भूमि पर हरीश राजपाल ने लंबे समय से धार्मिक स्थल की आड़ में अवैध कब्जा किया हुआ था। यह अवैध कब्जा 121 वर्ग मीटर भूमि पर किया गया था। जिसे लेकर पुर्नवास विभाग ने अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। जिसे लेकर अतिक्रमणकारी को लगातार नोटिस भी जारी किये गये। मंगलवार को पुलिस फोर्स के साथ पुर्नवास विभाग के अधिकारियों की मौजूद्गी में प्रशासन ने अतिक्रमण को हटा दिया। तहसीलदार ने कहा कि अतिक्रमण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *