उत्तराखंड

नई टिहरी शहर कांग्रेस अध्यक्ष पंवार का स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। नव नियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पंवार का नई टिहरी में कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया। शहर अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करने पर कुलदीप पंवार को बधाईयों देते हुए कांग्रेसियों से बुके भेंट किए। इस मौके पर कांग्रेस ने जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत डायजर से बौराड़ी तक मुख्य मार्गों से होते हुए बाईक रैली निकालकर भाजपा पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कुलदीप पंवार के नई टिहरी के शहर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद मंगलवार को उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान नई टिहरी पहुंचने पर कुलदीप पंवार का कांग्रेसियों ने ढाल-नगाड़ों व फूलमालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें बधाइयां दी। इस मौके पर भारी संख्या में मौजूद कांग्रेसियों ने जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत डायजर से लेकर बौराड़ी तक बाइक रैली का आयोजन कर भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया। इस मौके पर प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा देश में नफरत की राजनीति कर रही है। प्रभावी नेताओं को सीबीआई व ईडी के प्रभाव से जेल में डालने का काम कर रही है। नव नियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने कहा कि भाजपा की प्रदेश व केंद्र सरकार उद्योगपतियों की सरकार है। गरीबों को इनके शासनकाल में दो वक्त की रोटी के जुझना पड़ रहा है। राशन से लेकर रसोई गैस खरीद पाने में आम आदमी परेशान हो रहा है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, ब्लक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साहब सिंह सजवान, सूरज सिंह राणा, नरेंद्र चंद रमोला, सौबन सिंह नेगी, प्रदेश महामंत्री विजय गुनसोला, प्रदेश सचिव सैयद मुशर्रफ अली, पीयूष उनियाल, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष चंबा विक्रम सिंह पंवार, कैप्टन गब्बर सिंह नेगी महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत, नगर पालिका अध्यक्ष चंबा सुमना रमोला, प्रदेश महामंत्री दर्शनी रावत, ब्लक अध्यक्ष रजनी भट्ट, सीबी भंडारी, रजनी चौहान, सरस्वती, तनीषा रावत, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हरिओम भट्ट, वीरेंद्र सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह नेगी, उत्तम सिंह रावत, अरविंद, मोहन सकलानी, शूरवीर सिंह पुंडीर, हरि सिंह मखलोगा, सुरेंद्र सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह नेगी, मंद्रवाल, मुरारी लाल खंडवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!