जशोधरपुर में प्रशासन ने सीज की फैक्ट्री

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : चेतावनी के बाद भी नियमों का उल्लंघन करने पर प्रशासन ने जशोधरपुर औद्योगिक आस्थान स्थित एक फैक्ट्री को सीज कर दिया है।
शुक्रवार देर शाम तहसीलदार विकास अवस्थी ने फैक्ट्री पर ताला लगाते हुए उसे सीज किया। उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाता है। बताया कि पिछले कुछ दिनों से एक फैक्ट्री में चिमनी नहीं होने की शिकायत मिल रही थी। जिससे क्षेत्र में काला धुंआ फैल रहा था। इस संबंध में प्रशासन ने कई बार फैक्ट्री संचालक को भी चेतावनी दी थी। लेकिन, इसके बाद भी नियमों का पालन नहीं किया गया। ऐसे में प्रशासन ने फैक्ट्री को सीज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *